मधुबनी (रजनीश के झा), 17 अप्रैल। जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने आज सौराठ सभागाछी पहुंचकर पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन से संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिले में उपलब्ध पांडुलिपियां हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की अमूल्य धरोहर हैं। इनका संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन अत्यंत आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इस अमूल्य ज्ञान-संपदा से लाभान्वित हो सकें। उन्होंने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि जिनके पास पांडुलिपियां उपलब्ध हैं, वे आगे आकर इसकी जानकारी प्रशासन को दें, ताकि उन पांडुलिपियों का भी डिजिटाइजेशन कराया जा सके और उन्हें सुरक्षित रूप से संरक्षित किया जा सके। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी चंदन कुमार झा, विशेष कार्य पदाधिकारी नितेश कुमार पाठक, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी नीतीश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Home
बिहार
मधुबनी
मधुबनी : सौराठ पंजी पांडुलिपि संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण
मधुबनी : सौराठ पंजी पांडुलिपि संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें